
Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी स्वयं को नगर निगम का अधिकारी बताकर व्यापारियों के साथ अपने साथियों के माध्यम से वारदात करता था फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
यह है मामला
दरअसल, जिस तरह से आधुनिकता बढ़ रही है उसी तरह से धोखाधड़ी और लूट की वारदातों में भी परिवर्तन आया है और इसी के तहत एम जी रोड़ थाने पर एक सराफा व्यापारी द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि फोन कॉल पर उसे सोने का आर्डर दिया गया था और उसी पर उसने एक व्यक्ति को 20 ग्राम सोने के आभूषण दिए हैं लेकिन व्यक्ति या आभूषण लेकर भाग गया है इस पूरे मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की और नंबर के आधार पर पता लगाया तो पुलिस भी पूरे मामले को जानकर चौक गई।
क्राइम ब्रांच डीसीपी के मुताबिक आरोपी जबलपुर के रहने वाले तरुण नामक व्यक्ति द्वारा व्यापारियों को नगर निगम का अधिकारी बताकर फोन कॉल किया जाता था और कहता था कि अभी मैं मीटिंग में हूं आप मेरे व्यक्ति को सोने के आभूषण दे दीजिए मीटिंग से फ्री होने के बाद में आपको इसका पेमेंट करा दूंगा लेकिन पेमेंट नहीं कराता था और इसी तरह की घटना इंदौर के व्यापारी के साथ भी घटित हुई जिस पर से पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और क्राइम ब्रांच द्वारा टीम गठित कर नंबर के आधार पर जबलपुर से तरुण को पकड़ लिया गया है अब उसे इंदौर लाया जा रहा है और उससे पूरे मामले में पूछताछ की जाएगी तो वही आशंका जताई जा रही है कि उसके द्वारा और भी कई शहरों में इस तरह के व्यापारियों के साथ वारदात को दिया कहा कहा अंजाम दिया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”834109781″]
