Indore News : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Indore

Indore News : अपराध करने के बाद आरोपी कहीं भी छिप जाए लेकिन पुलिस तब तक चेन से नही बैठती जब तक आरोपी को अपनी पकड़ में ना ले कुछ ऐसा ही इंदौर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पंजाब से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस को कई बार चकमा दे चुका था लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने आरोपी की लोकेशन निकाल कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह है पूरा मामला

राऊ पुलिस को यूपीएससी की छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान उसकी दोस्ती आरोपी प्रिंस राजपूत निवासी मिर्जापुर से हुई थी आरोपी ने पीड़िता को झांसा देकर किराए के कमरे में शादी का वादा कर रखा और कई बार जबरदस्ती की वारदात को अंजाम दिया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन इस दौरान आरोपी पुलिस की सूचना मिलने पर मौके से फरार हो गया।

आरोपी को तलाशने के लिए पुलिस उसके घर उत्तर प्रदेश तक पहुंची, लेकिन आरोपी के परिवार ने आरोपी को वहां से भी भगा दिया था आरोपी के परिवार राजनीतिक दबाव बनाकर पुलिस के शिकंजे से आरोपी को बचाने का प्रयास करते रहे, आरोपी और उसके परिवार ने पुलिस को चैलेंज तक कर दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तकनीकी की मदद लेना शुरू की, इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पंजाब के डेरा बस्ती गुलाबगढ़ में अपनी पहचान छुपा कर घूम रहा है, पुलिस ने 5 दिन तक वहीं डेरा डाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”831188403″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews