Indore News : कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार जब्त

पुलिस ने राज निवासी ऋषि पैलेस द्वारकापुरी को अक्षरधाम कॉलोनी में घेरा बन्दी कर गिरफ्तार किया और आगे पूछताछ की जा रही है।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के आजाद नगर थाना पुलिस ने देशी कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने वाले अपराधी को गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने आजाद नगर में आरोपी के साथ कट्टा भी जप्त किया है। अब पुलिस आरोपी से इस बात का पता लगाने में जुटी है कि वह कट्टा कहां से लाया है।

क्या है पूरा मामला

आजाद नगर थाने में बीते दिनों पिस्तौल से हवाई फायर कर लोगों में डर पैदा करने वाले बदमाश पर अवयस्क बालिका को भगाकर ले जाने का भी आरोप है। पुलिस ने इस अपराधी की पूरी कुंडली तैयार कर ली है। बता दें कि आजाद नगर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार से गोली चलाकर दहशत कायम करने वाले बदमाश राज गोयल को पुलिस ने राउंडप कर लिया है। राज ने शिव नगर मूसाखेडी की रहने वाली अवयस्क बालिका की मौसी के साथ झगडा फंसाद कर उसे धमकाने के उद्देश्य से कट्टे से फायर किया गया था। राज पर अवयस्क बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज है।

पुलिस आजाद नगर ने आरोपी को मुखबिर से मिली सूचना और मोबाईल नंबर की लोकेशन के आधार पर गिफ्तार किया। पुलिस ने राज निवासी ऋषि पैलेस द्वारकापुरी को अक्षरधाम कॉलोनी में घेरा बन्दी कर गिरफ्तार किया और आगे पूछताछ की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”938647295″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews