
Indore News : आने वाली फिल्म एक्टिंग का भूत स्टार कास्ट आज इंदौर पहुंची जहां एमजी रोड स्थित अक्सा इंटरनेशनल एवियशन इंस्टीट्यूट में कलाकार मीडिया से रूबरू हुए और अपने अनुभव साझा किए।
फिल्म में लगेगा कॉमेडी का जबरदस्त तड़का
एक्टिंग का भूत ऐसे किरदारों पर बनी है जो एक्टिंग के लिए बने हैं उनकी स्ट्रगल लाइफ सहित कॉमेडी का तड़का इस फिल्म में दर्शकों को नजर आएगा। फिल्म में कई कॉमेडियन एक साथ नजर आएंगे फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में एमएम फारूकी याने के लिलिपुट दिखेंगे जो एक गंभीर किरदार के साथ फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाएंगे।
[dgv_vimeo_video id=”855410751″]
फिल्म एक्टिंग का भूत की स्टार कास्ट में अहम शर्मा अक्की, लिलिपुट इस्तियाक खान, सानंद वर्मा, रजनी कटिहार सहित कई लोग मीडिया से रूबरू हुए और फिल्म की शूटिंग को लेकर उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। वही लिलिपुट ने आज के दौर की फिल्मों को लेकर कहां की लोगों को अच्छा मनोरंजन देना उनका उद्देश्य है। वही आज के दौर में फिल्मों के बॉयकॉट को लेकर भी लिलिपुट ने अपने अनुभव साझा किया और उन लोगों को जमकर निशाने पर लिया जो फिल्मों में धर्म की राजनीति करते हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”855412174″]
