Indore News : ऑपरेशन प्रहार की एक और सफलता, 1 लाख़ 53 हज़ार रुपए के अवैध मादक पदार्थ जब्त

indore crime branch

Indore Crime News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसके तहत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अभी हाल ही में इंदौर क्राइम ब्रांच और मल्हारगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया जिसकी तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा और कोरेक्स की शीशी बरामद हुई है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि इंदौर क्राइम ब्रांच और मल्हारगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा गया तलाशी लेने पर युवक के पास से करीब साढ़े पन्द्रह किलो गांजा और कोरेक्स की 55 शीशी बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख़ 53 हज़ार रुपए व एक बिना नम्बर की एक्टिवा जप्त की गई।

arrest corex activa

आरोपी का नाम आकश कोशल निवासी लक्ष्मण पुरा लक्ष्मीपुरी कालोनी इंदौर बताया गया। आरोपी इंदौर शहर में युवाओं को गांजा और कोरेक्स शीशी सप्लाई करता था। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि आरोपी अवैध मादक पदार्थ कहाँ से लेकर आया था। और किसे सप्लाई करने वाला था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”922381953″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews