Indore News: 14 अप्रैल से शुरू होगा एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान, डॉग बाइट से बचाव के संबंध में दी जाएगी जानकारी

Indore News: 14 अप्रैल से शुरू होगा एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान, डॉग बाइट से बचाव के संबंध में दी जाएगी जानकारी

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को डॉग बाइट से बचाने, रेबीज मुक्त बनाने और टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसकी शुरूआत 14 अप्रैल, मंगलवार से होगी। बता दें कि यह अभियान बुध नगर में स्थित एनजीओ के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जाएगा। इसमें रेबीज वैक्सीन की मुफ्त वितरण, जागरूकता कार्यक्रम, टीकाकरण शिविर आदि शामिल हैं।

दी जाएगी ये जानकारी

निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार, शहर को रेबीज मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत, 14 अप्रैल से शहर के सभी आवारा एवं पालतू कुत्तों को एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही नागरिकों को डॉग बाइट से बचने, उनके काटने पर तुरंत क्या करना चाहिए और किस प्रकार से इसकी रोकथाम किया जाना है, इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।बता दें कि एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान एक प्रकार का स्वास्थ्य अभियान है जोकि रेबीज वायरस से संक्रमित होने से बचाव और लोगों की सुरक्षा करता है। इस अभियान का लक्ष्य है कि लोगों को इससे बचने के लिए उचित जानकारी दी जा सके।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews