
Indore police arrested a chain snatcher.
Indore News : इंदौर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया था उसके बाद वह फरार हो गया था पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बच रहा था, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष टीम बनाई गई थी।
यह है मामला
परदेशीपुरा थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा इंदौर की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था घटना के बाद से ही आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई थी जिसके बाद टीम द्वारा दिल्ली में उसकी लोकेशन पर सादी वर्दी में घूम कर इंतजार किया।

जैसे ही युवक पान की दुकान पर पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर वही के थाने पर ले जाकर पूछताछ की गई और उसे इंदौर लाकर न्यायालय में पेश कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”831579998″]
