
सांकेतिक तस्वीर
Indore News : मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पर पिछले 49 दिनों से आशा उषा का कार्यक्रम अपनी तनख्वाह में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा हैं प्रदर्शन के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने आज रीगल तिराहे पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उस दौरान रीगल तिराहे पर आशा उषा कार्यकर्ताओं ने एक ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की।
यह है मामला
बता दें कि बुधवार को रीगल तिराहे पर आशा उषा कार्यकर्ताओं ने एक ई-रिक्शा चालक की सरेआम जमकर पिटाई कर दी स्वयं को बचाता वाहन चालक पीटने का कारण पूछता रहा और महिलाएं उसे पिटती रही, काफी देर तक तिराहे पर युवक की पिटाई को राह चलते तमाशबीन निहारते रहे और बमुश्किल महिलाओं से युवक को छुड़ाया गया पिटाई से बचते हुए युवक ने अपनी गाड़ी उठाई और मौके से रवाना हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”823310927″]
[dgv_vimeo_video id=”823311081″]
आशा कार्यकर्ता ने इस पिटाई को लेकर मीडिया से कहा कि ई-रिक्शा चालक ने बेहद बदतमीजी करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और कार्यकर्ता को गाली दी जिसके बाद युवक की पिटाई की।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”823311732″]
[dgv_vimeo_video id=”823312457″]
