Indore News : ATM मशीन लूटने की कोशिश नाकाम, गैस कटर के कारण एटीएम में लगे दो एसी में लगी आग, मामला दर्ज

Indore News : ATM मशीन लूटने की कोशिश नाकाम, गैस कटर के कारण एटीएम में लगे दो एसी में लगी आग, मामला दर्ज

Indore News : इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र में एक इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर पैसे निकालने के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि एटीएम से पैसे चुराने में आरोपी नाकामयाब रहे लेकिन गैस कटर के कारण एटीएम में लगे दो एसी में आग लग गई। वहीं बैंक अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि गांधीनगर थाना क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक की नैनोद शाखा के एटीएम का है जहां पर अज्ञात आरोपी के द्वारा गैस कटर के माध्यम से एटीएम को काटकर पैसे चुराने का प्रयास करने किया गया है, जिसमें आरोपी एटीएम से पैसे चुराने में असफल रहा लेकिन उसके द्वारा एटीएम से पैसे चुराने के लिए किए गए गैस कटर के इस्तेमाल के कारण एटीएम में लगे दो एसी में आग लग गई, जिसके कारण एटीएम में भारी नुकसान भी हुआ है।

वही इस बात की जानकारी लगने के बाद इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों के द्वारा गांधीनगर थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है, वहीं शिकायत के बाद गांधीनगर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एटीएम में लगे सीसीटीवी के फुटेज को जप्ती में लिया है, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”873031624″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews