Indore News : एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बदमाश

Indore News : एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बदमाश

Indore News : इंदौर के पलासिया इलाके में अल सुबह एक अज्ञात बदमाश ने एटीएम तोड़ने का काफी प्रयास किया। इस दौरान आरोपी यहां काफी देर तक मशीन से छेड़छाड़ करता रहा। बाद में सफल नहीं हाेने के चलते वह मौके से फरार हो गया। पुलिस को केबिन से CCTV फुटेज मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह है मामला

पलासिया थाना क्षेत्र के एसआई स्वराज डाबी ने बताया कि घटना अल सुबह 5 बजे से 6 के बीच की है जहां पलासिया थाना क्षेत्र के आनंद बाजार चौराहे के समीप सेंट्रल बैंक के एटीएम पर अज्ञात बदमाश एटीएम में दाखिल हुआ और उस एटीएम में को कोई गार्ड ना होने के कारण शटर को नीचे कर लिया और बदमाश ने एक सरिया की सहायता से एटीएम को खोलने की कोशिश की लेकिन एटीएम नहीं खुला इसके बाद बदमाश ने कुछ देर एटीएम को तोड़ने की कोशिश की। इस घटना की बैंक अधिकारियों को सूचना लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लेकिन आरोपी पुलिस के आने से पहले ही मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी में एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले हैं। जिससे उन्हें पता चला है कि बदमाश यहां सुबह साढ़े चार बजे के लगभग रेकी करने पहुंचा। इसके बाद उसने कुछ देर बाद आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को यहां से फुटेज मिले है। इसके आधार पर तलाश की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”870024278″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews