Indore News : 5 दिन जिंदगी व मौत से संघर्ष करने के बाद आयुष ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Indore News : 5 दिन जिंदगी व मौत से संघर्ष करने के बाद आयुष ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Indore News : चिंताजनक बात यह है कि हम अपने बच्चों को सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं। बच्चों की देखभाल के लिए माता-पिता को हमेशा चौकन्ना रहना पड़ता है। हाल ही में ऐसा मामला इंदौर से सामने आया है। जहाँ डेढ साल का मासूम बच्चे गर्म पानी से झुलस गई। तत्काल मासूम को अस्पताल पहुंचाया गया। आखिर 5 दिनों के संघर्ष के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया है।

यह है पूरी घटना

बता दें कि कनाडिया थाना क्षेत्र के बिचोली मर्दाना इलाके में रहने वाले यशवंत का बेटा जो कि घर में गर्म पानी से जलने के कारण इंदौर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती किया गया था इसी महीने की 10 तारीख को यह दुखद घटना यशवंत के घर हुई थी जिसमे डेढ़ साल का बेटा आयुष गर्म पानी से बुरी तरह झुलस गया था 5 दिनों के इलाज के बाद आयुष की मृत्यु हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”826870428″]

बताया जा रहा है कि यह तीन भाई बहनों में सबसे छोटा आयुष था जिसकी उम्र महज डेढ साल थी। पुलिस ने पूरा मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”826871109″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews