
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के परदेशीपुरा में रहने वाले एक ड्राइवर ने सुसाइड कर लिया। जिसका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।इस पूरे मामले को लेकर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जान देने से पहले मृतक ने एक वीडियो बनाया। जो अपने दोस्त को शेयर करते हुए अपनी परेशानी बताते हुए खुद की मौत का जिम्मेदार चार लोगों को ठहराया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि शादीशुदा युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला परदेसीपुरा में सामने आया है। मरने से पहले मृतक ने एक वीडियो बनाया और अपने दोस्त को सेंड किया वीडियो मिलने के बाद दोस्त जब मृतक के घर पहुंचा तो फांसी लगाकर युवक मर चुका था। घरवालों की मदद से दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटके युवक को निकाला गया। परदेसी पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लेने के बाद विवेचना शुरू की। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के अनुसार मृतक ने सुसाइड करने से पहले ससुराल पक्ष के चार लोगों को मौत का जिम्मेदार बताते हुए दुनिया से अलविदा कह दिया। वीडियो के जरिए मृतक ने कहा कि इन लोगो ने बेहद परेशान कर दिया था इन्हें सज़ा ज़रूर दिलाए।
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मृतक द्वारा बनाए गए वीडियो की जांच पुलिस कर रही है और तथ्य सामने आ जाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”986423259″]
