Indore News : चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़े अवैध हथियार, 9 पिस्टल-कट्टे जब्त

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की निशानदेही पर जमीन में दबे हथियार भी बरामद किए हैं। जिसमें चार देसी कट्टे और दो देशी पिस्तौल बरामद हुई है।
indore crime branch

Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पूर्व अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में जब आरोपी ने और भी कई खुलासे पुलिस को किए हैं। जिसने अपने घर के पीछे ही एक खेत में हथियार जमीन में दबा कर रखे थे, उन्हें भी पुलिस ने बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच में पिछले दिनों जितेंद्र नामक बदमाश को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के बाद भगवानपुर के गुरबचन सिंह को 3 दिन पूर्व पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। जिसका पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की गई, तो उसने पुलिस को बताया कि उसके अभी तक कई हथियार बनाए है। जिसमे से कुछ हथियार उसने अपने घर के पीछे एक खेत में जमीन में दबाकर रखे हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की निशानदेही पर जमीन में दबे हथियार भी बरामद किए हैं। जिसमें चार देसी कट्टे और दो देशी पिस्तौल बरामद हुई है, इस पूरे प्रकरण में पुलिस अब तक आरोपियों से 9 अवैध हथियार बरामद कर चुकी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”939062983″]

[dgv_vimeo_video id=”939063258″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews