
Indore Lokayukta Police : रिश्वतखोरी पर जीरो टोलरेंस के निर्देश के बावजूद सरकारी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेने से भय नहीं खा रहे। उन्हें ना तो अपनी प्रतिष्ठा जाने का डर है और ना ही नौकरी पर खतरे की चिंता। आज फिर लोकायुक्त की इंदौर टीम ने रिश्वत लेते सरपंच पति को 95000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।
क्या है पूरा मामला
इंदौर लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फरियादी संजय तिवारी ने लोकायुक्त कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया था, जिसमें बताया गया कि कि सरपंच पति राहुल रावत ने भूमि के समतलीकरण के लिए तालाब से मिट्टी ले जाने की परमिशन देने के एवज में एक लाख रिश्वत की मांग की। इसके बाद 95 हजार रुपए में लेनदेन तय हुआ था।
शिकायती आवेदन के बाद लोकायुक्त ने फरियादी को एक रिकॉर्डर दिया और रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर ट्रेप की प्लानिंग की। साथ ही शिकायत पर राहुल रावत को ट्रैप किया। कनाडिया रोड पर सरपंच पति राहुल को 95 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”952394759″]
