
Indore News : इंदौर पुलिस शहर में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ़ लागातार कार्रवाई की जा रही है। एक और जहाँ पूर्व से ही इंदौर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है वहीं ऑपरेशन ईगल क्लू भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक सैकड़ों नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
क्या है पूरा मामला
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लागातार कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी और शहर के चारों जोन में नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ़ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तहत शहर के चार थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को अगल-अलग कार्रवाई कर नशा करने वाले और उसका का कारोबार करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा प्रतिबंधित अल्फ्राजोलाम की टैबलेट के साथ एक आरोपी शुभम को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं दूसरी विजय नगर थाना पुलिस ने की जिसमे पांच नशे का कारोबार करने वालो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लहुडिया थाना पुलिस ने 8/22 और 8/27 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। परदेशीपुरा पुलिस द्वारा भी नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ़ कार्रवाई की गई है। कुल मिलाकर चारों थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक नशा करने वाले और उसका करोबार करने वालो की खिलाफ़ कार्रवाई की गई।
वही पुलिस ने 100 से अधिक नशा करने वाले और नशे का व्यापार करने वालों पर इंदौर पुलिस कार्रवाई कर चुकी हैं। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आगे भी इंदौर पुलिस कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”955219402″]
