Indore News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार

Indore News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार

Indore News : इन्दौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में गांजे की सप्लाई करने वाले दो ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो आरोपी यूं तो पुलिस के सामने गन्ने का जूस का ठेला लगाता है और उसी की आड़ में वह गांजे की सप्लाई भी करता था पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

बता दें कि इन्दौर की भवरकुआ थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में स्टूडेंट को नशे की लत में डाला जा रहा है और उनको गांजे की सप्लाई की जा रही है जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और गाँजा बेचने वालों की तलाश शुरु की तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांजा बेचने काले दो युवकों को गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि इसमे से एक आरोपी गन्ने का जूस का ठेला लगाता है और वह उसी की आड़ में गांजे को युवकों को बेचता था फिलहाल में अब पुलिस दोनो आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”825060806″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews