Indore News : ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता, 20 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Indore News : ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता, 20 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Indore News : अपराधियों की धरपकड़ और अवैध कारोबारियों तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए इंदौर पुलिस जिले में ऑपरेशन प्रहार चला रही है, कार्रवाई में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को पकड़कर  उसके कब्जे से 20 लाख रुपए की ब्राउन शुगर जब्त की है।

चैकिंग के दौरान पकड़ा तस्कर, 20 लाख की ब्राउन शुगर जब्त 

पुलिस ने गांधीनगर में वाहन चैकिंग के दौरान सुपर कॉरिडोर पर लाल रंग की अपाचे बाइक से आ रहे मोहित शर्मा निवासी चंदननगर को गिरफ्तार किया है, तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 205 ग्राम शुगर जप्त हुई है जिसकी कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है, पुलिस ने बताया ये शहर के बाहर से ब्राउन शुगर लाकर शहर के कई इलाकों में से बेचता था वहीं अब इसके अन्य पेडलर्स और इसके कंज्यूमरों की भी तलाश की जा रही है।

राजस्थान के रास्ते इंदौर में आ रही ब्राउन शुगर 

डीसीपी निमिष अग्रवाल के अनुसार राजस्थान के रास्ते ही इंदौर में आ रही है ब्राउन शुगर आ रही है, क्राइम ब्रांच ने जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह राजस्थान के रास्ते इंदौर सहित जिले के कई इलाकों में यह ब्राउन शुगर को लेकर आ रहे हैं, उन्होंने बताया कि इस साल में अब तक 100 आरोपियों को पकड़ चुके हैं जो शहर के लोगों को नशे के गिरफ्त में झोंक रहे हैं ।

[dgv_vimeo_video id=”864769429″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews