
Indore News : संसद में आज राहुल गांधी द्वारा हिंदू धर्म को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे पर राहुल गांधी द्वारा हिंदू धर्म के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका।
क्या है पूरा मामला
लोकसभा सत्र के दौरान आज राहुल गांधी ने हिंदू धर्म के प्रति जो टिप्पणी की उसको भाजपा ने सनातन धर्म के प्रति विरोधी, अपमान बताया है, इस बात को लेकर जबरदस्त आक्रोश सदन की कार्रवाई के दौरान भी देखने को मिला और भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश जताते हुए शहर के बडा गणपति चौराहा पर राहुल गांधी का पुतला फूफा और जमकर प्रदर्शन किया।
[dgv_vimeo_video id=”973231398″]
नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहते हैं। आगे कहा कि राहुल गांधी को तो सपरिवार इटली वापस चले जाना चाहिए। जिस तरह वह धर्म विरोधी बातें करते हैं वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राहुल गांधी द्वारा लगातार विदेश में जाकर भारत विरोधी बातें भी करते रहे हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”973231928″]
