Indore News : चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, प्रमोद टंडन ने दिया इस्तीफा

Indore News : चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, प्रमोद टंडन ने दिया इस्तीफा

Indore News : कुछ तो कारण रहा होगा यूँ ही कोई बेवफा नही होता, शायरी के यह अल्फाज कहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक प्रमोद टंडन ने भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को इंदौर में बड़ा झटका लगा है।

23 सितंबर को ज्वाइन करेंगे कांग्रेस पार्टी

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक और प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद टंडन ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है भाजपा नेताओं से काफी आहत दिखे प्रमोद टंडन ने भारतीय जनता पार्टी पर कई तरह के आरोप भी लगाए प्रमोद टंडन ने अपनी घर वापसी का ऐलान करते हुए आगामी 23 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने की बात कही है।

सिंधिया के साथ भाजपा में हुए थे शामिल

प्रमोद टंडन पहले कांग्रेस पार्टी में रहे हैं लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के कारण वह भी भाजपा में चले गए थे। भारतीय जनता पार्टी में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे प्रमोद टंडन ने कहा कि वह पिछले 6 महीने से ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले नहीं है ऐसे में पार्टी छोड़ने से पहले प्रमोद टंडन ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी कोई बातचीत नहीं की प्रमोद टंडन ने भाजपा की रीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र और विपक्ष को खत्म करने में लगी हुई है और भाजपा में रहना उनकी अंतरात्मा ने गवारा नहीं किया और अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर उन्होंने भाजपा छोड़ने का मन बना लिया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”865668106″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews