Indore News : महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहा, जानें

Indore News : महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहा, जानें

Indore News : केंद्रीय कैबिनेट द्वारा पेश किए गए महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस बिल को लेकर कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने इस बिल को लाने के लिए इतना शुभ दिन चुना है यह बिल संसद में महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर पास हुआ है हमारे देश में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है उन्हें सीता गीता दुर्गा लक्ष्मी सरस्वती कहा जाता है और उनकी पूजा की जाती है यह बिल देश को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

जो कहती वह करके भी दिखती है भाजपा 

कांग्रेस द्वारा इस बिल को पहले लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ श्रेय की राजनीति करती है उन्होंने नारा दिया था कि गरीबी हटाएंगे, कांग्रेस सिर्फ कहती है अपने वादे पूरे कभी नहीं करती। भाजपा जो कहती है वह करके भी दिखती है जब से नरेंद्र मोदी पीएम बने हैं सारे 13 करोड लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं।

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पर साधा निशाना

वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब देश में दिवाली ईद क्रिसमस के त्यौहार एक दिन मनाया जा सकते हैं तो चुनाव एक दिन क्यों नहीं हो सकते। वहीं कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी माथा फोड़ो और माफी मांगो यात्रा है क्योंकि 15 महीने की सरकार में ना ही किसानों का बिल माफ कर पाए और ना ही युवाओं महिलाओं के लिए वह कुछ कर पाए।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”866064943″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews