Indore News: सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 बोरी चावल जब्त, जानें पूरा मामला

Indore News: सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 बोरी चावल जब्त, जानें पूरा मामला

Indore News: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद सरकारी अनाज को बाजार में बेचने वाले मुनाफाखोरों के खिलाफ सभी विभागों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में इंदौर शहर में पनप रहे सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने वाले गिरोह को लेकर भी पुलिस सख्त नजर आ रही है। शनिवार को संयोगितागंज पुलिस ने लोडिंग वाहन भरकर अनाज के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी हतजीब काजी के मुताबिक गरीब जनता के हक का अनाज मुनाफाखोरों से जब्त कर लिया गया है। इस मामले में सरबजीत नामक व्यक्ति को आरोपी बताया जा रहा है। उसे लोडिंग वाहन सहित चावल की 25 बोरी के साथ गिरफ्तार किया गया है।

25 बोरी में करीबन साढ़े बारह क्विंटल अनाज था। जिसे ऑटो में लोड कर मुनाफाखोर बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस टीम ने उसे देखकर रोका और पूछताछ की। जांच के दौरान उसने बताया कि अनाज का वितरण गरीबों में किया जाता है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी से कुछ मोबाइल नंबर बरामद हुए हैं, ये उन लोगों के नंबर जिन्हें वह अनाज बेचने जा रहा था।

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews