
Indore News : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र की तीन इमली चौराहे पर सोमवार को क्लीनर की लापरवाही से नर्मदा प्रोजेक्ट के पदस्थ अधिकारी की बस मोड़ने के दौरान बस की चपेट में आने से मौत हो गई। जहाँ पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के तीन इमली चौराहे का है। जहाँ नर्मदा प्रोजेक्ट में पदस्थ राम प्रसाद सोमवार सुबह अपने घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी तीन इमली चौराहे पर महाकाल बस सर्विस के क्लीनर द्वारा लापरवाही पूर्वक बस को पलटाया जा रही थी। उसी दौरान राम प्रसाद को बस ने बुरी तरह से दबा दिया जिससे राम प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।
वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आप देख सकते है कि किस तरह से महाकाल बस सर्विस के क्लीनर द्वारा नर्मदा प्रोजेक्ट में पदस्थ राम प्रसाद को आगे की तरफ से गाड़ी चढ़ा दी गई है जिससे राम प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”980789594″]
