Indore News : निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज, कांग्रेस प्रवक्ता ने संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग

इंदौर में नगर निगम रिमूवल टीम और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच बुधवार को जमकर मारपीट हुई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले थे। पुलिस ने तीन कार्यकर्ता और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
fir

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार को नगर निगम द्वारा गायों के बाड़े को हटाने के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं से हुई झड़प मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में कांग्रेस नेता का एक ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने बजरंग दल को आतंकवादी संगठन बताया है इस मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है।

दरअसल बुधवार को नगर निगम के रिमूवल विभाग द्वारा सूर्य देव नगर और दत्त नगर में गौशालाओं को हटाने के साथ गोवंश को लेकर टीम रेशम केन्द्र, हातोद रोड स्थित गोशाला छोड़ने जा रही थी, तभी रास्ते में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और नगर निगम के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान नगर निगम के तीन कर्मचारी भी घायल हुए थे। इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर अमीनुल सूरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि “अब कोई संशय नहीं है कि बजरंगदल एक आतंकी संगठन है”। इस पोस्ट के बाद इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि कांग्रेस को इस तरह का पोस्ट करने का कोई अधिकार नहीं है कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें इसके बाद इस तरह की बातें करें।

कांग्रेस नेता का पोस्ट

इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अमीनुल सूरी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार ने बजरंग दल को यह अधिकार दिया है इस शहर में कौन कैसे कपड़े पहनेगा और अन्य बाते पर फैसला लेने का अधिकार बजरंगदल को दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तो सिर्फ निगम कर्मचारियों पर हमला हुआ है आने वाले समय में यदि इन राक्षसों को नहीं रोका गया तो यह आतंकी संगठन भाजपा का भी गला दबाने से पीछे नहीं हटेगा। ऐसे संगठनों पर बैन लगाया जाए।

[dgv_vimeo_video id=”1042257714″]

आतंकी संगठन होता तो सरकार पहले से ही लगा देती प्रतिबंध

इस मामले में बजरंग दल के जिला प्रमुख प्रवीण दवेकर का कहना है कि बजरंग दल एक सामाजिक संगठन है जो हिंदू धर्म स्थलों के साथ और हिंदू माता बहनों के साथ होने वाली छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार को लेकर लगातार काम करता आ रहा है, यदि यह आतंकी संगठन होता तो सरकार इस पर पहले से ही प्रतिबंध लगा देती। कांग्रेस नेता का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।

[dgv_vimeo_video id=”1042257143″]

निगम कर्मचारियों की रिपोर्ट पर तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

वही अन्नपूर्णा पुलिस ने घायल निगम कर्मचारियों की रिपोर्ट पर तीन कार्यकर्ता और अन्य के खिलाफ 462/24,115 ,2,296,351,2 132,191 2, 110,,191 3, 190 बी एन एस और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है इसी के साथ वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी । वहीं बजरंग दल द्वारा निगम कर्मियों के खिलाफ भी थाना अन्नपूर्णा और राजेंद्र नगर में कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1042257474″]

दर्ज कराया मामला

महापौर ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि इंदौर की स्वच्छता और सड़कों पर आवारा पशु नहीं दिखना चाहिए इसके लिए निगम द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है पहले भी कई बार समझाइश देने के बाद कल भी कार्रवाई के दौरान निगम कर्मियों के साथ मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ यह दुर्भाग्य पूर्ण है जिसको लेकर निगम अधिकारी, कर्मचारीयो और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में खड़े होकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करवाई है और निगम कर्मी जो कि घायल है हम उनके साथ है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1042257278″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews