Indore News : दहेज उत्पीड़न के 2 मामलों में ससुरालियों पर केस दर्ज, पढ़े पूरी खबर

Indore News : दहेज उत्पीड़न के 2 मामलों में ससुरालियों पर केस दर्ज, पढ़े पूरी खबर

Indore News : इंदौर के महिला थाने में दहेज मांगे जाने और परिवार की बहू को प्रताड़ित करने के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति शर्मा ने दर्ज हुए मामलों को लेकर मीडिया से बात करते हुए दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज करने के पहले और की गई कोशिशों की बात मीडिया से कहीं थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज होने के पहले आवेदिका के थाने आने आने पर 2 परिवारों में हुए मतभेद को किस तरह खत्म किया जाता है क्या कोशिश होती है यह बात भी मीडिया से खुलकर कहीं।

यह है मामला

इंदौर की दो बेटियों को फिर दहेज के लिए सताया गया और जब दोनों ही बेटियां सब्र की सीमा पार कर गई तो महिला थाने का रूख दोनों ने किया। पहला मामला पीड़िता इंदौर की रहने वाली है और उसका ससुराल इंदौर का है पीड़िता ने अपनी ससुराल पक्ष पर 5 लाख रुपये दहेज में मांगने की शिकायत दर्ज कराई है दूसरी शिकायतकर्ता जिसका ससुराल नागपुर में है वह भी दहेज के नाम पर शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उसे परेशान कर रहे हैं और मजबूर होकर पीड़िता ने अपने मायके में आकर दहेज लोभी परिवारों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें कि महिला थाने पहुंची दोनों ही आवेदिका के ससुराल पक्ष को बुलाकर समझाइश दी गई या यूं कहें कि समझौता कराने का प्रयास किया गया लेकिन बात ना बनी और आखिर महिला पुलिस थाने में दोनों दहेज मांगने वाले परिवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”838245328″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews