
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक साल बाद पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। बच्चे की मौत मारपीट के कारण कार्डियक अरेस्ट से होने की बात सामने आई है। दरअसल परिजनों का आरोप है कि बच्चे की पिटाई की गई है जिससे उसकी मौत हो गई है।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि बता दें कि यह घटना 19 अगस्त 2023 की है। हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित रेडीमेड कांप्लेक्स में उत्तरप्रदेश के अमरोहा का परिवार सिलाई का काम करता है, तभी उस दिन के 12 बजे मोहम्मद हुसैन का भाई नूरेनजर उर्फ भूरा काम पर गया हुआ था। यहां आरोपियों ने मोहम्मद हुसैन को खाना नहीं लेने जाने की बात पर मारपीट की। बाद में भाई नूरेनजर को हुसैन ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। नूरेनजर उसे बारोड़ अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों ने हुसैन को मृत घोषित कर दिया। यह बात आरोपियों को पता चली तो उन्होंने नूरेनजर को गाड़ी करवाकर भाई के शव के साथ उसके घर अमरोहा (उप्र) भेज दिया। वह 21 अगस्त को गांव पहुंचा। यहां पहुंचते ही हुसैन के पिता आसिफ, कासिम नाजीर और ताहिर सहित अन्य रिश्तेदारों ने शव देखा। उस पर चोट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद वे नजदीकी थाना डिडौली पहुंचे। पुलिस से शिकायत के बाद हुसैन का पोस्टमार्टम कराया गया। विसरा की जांच भी कराई गई। विसरा रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हुआ।
डिडौरा थाना पुलिस ने इस मामले की पूरी जानकारी हीरानगर पुलिस को दी। रिपोर्ट में साफतौर से लिखा था कि पिटाई के कारण बच्चे को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। इसी कारण उसकी मौत हुई। पीएम के बाद विसरा रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद हीरा नगर पुलिस ने पिता आसिफ और भाई नूरेनजर के बयान लेकर हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने मकबूल ठेकेदार, इकराम मोहम्मद अली, हसन और तबारक को हत्या का आरोपी बनाया है।
डीसीपी पंकज पांडे के अनुसार पीड़ित परिवार ने अमरोहा से काम करने आए वर्करों पर बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है, बच्चे को बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हुई थी, पूरे मामले में जांच चल रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”989586526″]
