Indore News : कर्ज न चुकाने पर एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए आगे जांच शुरू कर दी है।
indore news

Indore News : वर्ष 2023 में मिलन नामक एक व्यक्ति ने जहरीली वस्तु खाते हुए अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या कर ली थी। थाना लसूडिया ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू की तो जांच में सामने आया कि दो व्यक्तियों द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। इसके बाद मृतक ने आत्महत्या की पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए आगे जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

थाना लसूडिया में 2023 में एक व्यक्ति द्वारा एक होटल में खुदकुशी कर ली गई। खुदकुशी के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू की 1 साल के बाद जांच में सामने आया की इंदौर और भोपाल निवासी दो लोगों के उकसाने के बाद मृतक ने ये कदम उठाया।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि दोनों ही आरोपियों ने उससे रुपए मांगे और प्रताड़ित किया इसके बाद मृतक ने खुदकुशी कर ली एक आरोपी जो इंदौर निवासी है उसका नाम राजेश है, भोपाल का रहने वाला दूसरा आरोपी प्रवेश है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”997347667″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews