Indore News : युवती का पीछा कर मनचले को पड़ा महंगा, मामला दर्ज

लड़की द्वारा तुकोगंज पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
indore police

Indore News : पुरानी दोस्त जिससे ब्रेकअप हो गया उसके बावजूद भी आरोपी पीछा कर रहा था। इसकी शिकायत फरियादिया ने मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल लड़की को परेशान करने वाले मनचले के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है

क्या है पूरा मामला

तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक मनचला युवक द्वारा परेशान किए जाने पर एक लड़की ने तुकोगंज पुलिस थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थानां प्रभारी ने प्रकरण को लेकर बताया के शिकायतकर्ता लड़की की आरोपी युवक के साथ पिछले 2 साल से मित्रता थी मगर आरोपी युवक से पिछले कुछ समय से लड़की द्वारा मित्रता खत्म कर दी गई थी इसके बाद जब वहां जंजीर वाला चौराहा पर अपने एक अन्य मित्र के साथ खरीदारी करने गई तब आरोपी युवक उसका पीछा करते हुए जंजीर वाला चौराहा तक आ पहुंच और उसके आसपास चक्कर लगने लग गया।

जिससे तंग आकर लड़की द्वारा तुकोगंज पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”996685742″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews