विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

indore

Indore News : इंदौर से एक ठगी का बड़ा मामला सामने आया है जहाँ आरोपी ने एक गरीब परिवार के बच्चे को अपने झांसे में लेकर उसे यूरोप में नौकरी लगवाने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। फिर आरोपी ने अपने अलग-अलग बैंक खातों में उससे रूपये जमा करवाए और फिर आरोपी द्वारा फोन बंद कर लिया गया। जिसके बाद पीड़ित छात्र ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। छानबीन करने के बाद आरोपी को तुकोगंज पुलिस द्वारा हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी ने इस तरह से कितने लोगो से ठगी की पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।

यह है पूरा मामला

फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे द्वारा इंदौर के एक निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग करने के बाद यूरोप के माल्टा में जाकर नौकरी करना चाहता था। पिता इलाके में रह कर पेंटर का काम करता था। परिवार में बच्चो को अच्छी परवरिश के लिए उन्होंने अपने बेटे ABROAD-EUROPE IN MATTA भेजना चाहा परिवार का सम्पर्क वीजा एजेंट के रूप में हैदराबाद के रहने वाले एक व्यक्ति आरोपी मदासु पिता समैया उम्र 42 साल केपीएचबी कॉलोनी हैदराबाद से हुई | आरोपी ने पहले इंजिनियर छात्र को माल्टा में नौकरी लगवाने के लिए उसे पहले वीजा बनवाना होगा जिसके लिए फरियादी से आरोपी ने स्टाम्प पर पूरी लिखा पड़ी करवाई | जिसमे पहली किश्त 2 लाख रूपये के रूप में लेते हुए आरोपी ने यह रूपया अपने बैंक खाते में डलवा लिया आरोपी ने अपने जाल में फंसाने के लिए उसे जनवरी माह ने एक झूठा ऑफ़र लेटर भी भेजा। जिसे दिखा कर आरोपी ने फिर फरियादी से 2 लाख रूपये ऐंठ लिए। लगभग 6 महीने बीत जाने के बाद जब कोई जवाब नही आया तो हमने आरोपी मधुसुदन को कई बार फ़ोन किया लेकिन कई बार वो मोबाइल अटेंड नहीं करता और कई बार फ़ोन काट देता जिसके बाद हमने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई पुलिस द्वारा गुरुवार को आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया।

aaropi

थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि परिवार की माली स्थिति सही नहीं थी और परिवार का मुखिया सिर्फ पुताई कर अपने परिवार का लालन पालन करता था इस कारण पुलिस द्वारा इस केस में फरियादियों के साथ हुई ठगी का खुलासा करना जरूरी था। 6 माह की मेहनत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे लिए हुए सभी रुपयों को पुलिस जल्द वापस दिलवाने का प्रयास कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews