Indore News : खेलते-खेलते पानी की टंकी में डूबने से बच्चे की मौत

indore

Indore News : परिवार की लापरवाही कहे या हादसा लेकिन एक मासूम असमय काल का ग्रास बन गया और मौत के मुंह में समा गया बता दें कि इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक डेढ़ साल के बच्चे देवांश पिता आनंद लोधी की खेलते खेलते पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

यह है पूरा मामला

पुलिस बाणगंगा द्वारा बताया गया कि बच्चा अपने परिवार के साथ क्षेत्र में ही रहने वाली उसकी बुआ के घर पर खाना खाने के लिए आया हुआ था कि तभी पानी की टंकी का ढक्कन खुला हुआ होने के कारण वह अचानक से उसमें गिर गया गिरने के बाद परिवारजनों से आसपास तलाशने पर जब पानी की टंकी में देखा तो बच्चा देवांश टँकी में बेसुध था जिसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”835423111″]

बताया जा रहा है कि प्रतिदिन पानी भरने के दौरान टँकी का ढक्कन लगा दिया जाता था जहाँ पानी भरने के बाद उसका ढक्कन खुला ही रह गया और उसी के कारण यह हादसा हुआ है परिवारजन आज वैष्णो देवी दर्शन को जाने वाले थे लेकिन हादसे के कारण सभी काफी गमगीन है
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”835423660″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews