Indore News: कोरियोग्राफर ने जहर खाकर दी जान, हो सकता है प्रेम प्रसंग का मामला

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। 22 साल की एक डांस कोरियोग्राफर (Indore Choreographer) ने अचानक जहर खा लिया जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया। जहां 2 दिन के जिंदगी और मौत की जंग के संघर्ष के बीच आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। परिवार में सबकी लाड़ली बेटी का अचानक जानलेवा कदम उठाना पूरे परिवार के लिए एक गहरा आघात है।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: MP को इन ट्रेनों की सौगात, ऐसा रहेगा रुट, यहां देखें टाइम टेबल-किराया

दरअसल, डांस कोरियोग्राफर के सुसाइड अटेम्प्ट और उसके बाद उसकी मौत की ये दास्तां इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 22 साल की काजल इंजे न सिर्फ बच्चो को डांस सिखाती थी बल्कि महिला संगीत और सांस्कृतिक आयोजनों की वो शान हुआ करती थी। 12 नवंबर को अचानक काजल ने जहरीली वस्तु खा ली और घर पर जब उसकी बड़ी बहन नेहा पहुंची तो उसने देखा कि काजल अचेत अवस्था मे पड़ी है। ऐसे में आनन – फानन नेहा ने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी देते हुए उसे इलाज के लिए सीधे एम.वाय.अस्पताल पहुंचाया। जहां काजल का इलाज दो दिन तक चला लेकिन इसके बाद उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

बता दे कि होनहार काजल एक डांसर होने के साथ ही नेक दिल इंसान भी थी। उसके पिता प्रायवेट जॉब करते है तो माँ घर की देखभाल करती है। इसके अलावा उसकी बड़ी बहन नेहा की शादी हो चुकी है और छोटा भाई पढ़ाई करता है।हालांकि परदेशीपुरा पुलिस के जांच अधिकारी टी. आर.चौहान ने बताया कि काजल ने जहर क्यों खाया फिलहाल, इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव: अधिकारियों को मिले निर्देश, पोर्टल पर करें एंट्री, तारीखों का ऐलान जल्द!

वही काजल के भाई कार्तिक ने बताया कि वह महिला संगीत में डांस सिखाती थी और पिछले 2 साल से वो यह काम कर रही है। जहर खाने के बाद उसे उपचार के लिए सीधे एम.वाय.अस्पताल लाया गया था। फिलहाल, काजल के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और उसकी अंतिम यात्रा भी निकाली जा चुकी है। वही पुलिस सुसाइड की असल वजह पता लगाने में जुट गई है। हालांकि, जानकारी ये भी सामने आ रही है कि काजल का किसी लड़के से 4-5 माह से अफ़ेयर चल रहा था और उस लड़के ने काजल से शादी से इंकार कर दिया था जिसके चलते काजल ने ये कदम उठाया होगा फिलहाल, पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”646296199″]

[dgv_vimeo_video id=”646296834″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews