Indore News : मामूली विवाद में सरेराह सिविल इंजीनियर की दो बदमाशों ने चाकू गोदकर की हत्या

Indore News : मामूली विवाद में सरेराह सिविल इंजीनियर की दो बदमाशों ने चाकू गोदकर की हत्या

Indore News : इंदौर में मामूली सी कहासुनी को लेकर दो बदमाशों ने सिविल इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह वारदात बुधवार रात इंदौर के चंदन नगर पुलिस थाना क्षेत्र की एक शराब दुकान के बाहर की है।

यह है पूरी घटना

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शराब दुकान के सामने से अपनी कार से जा रहे सिविल इंजीनियर की बाइक सवार बदमाशों को सही से गाड़ी चलाने को लेकर कहासुनी हो गई बस इसी बता पर विवाद बड़ गया और दोनों बदमाशों ने सिविल इंजीनियर अतुल जैन को चाकू मारकर हत्या कर दी पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए पहुँचाया मृतक का बुधवार जिला अस्पताल ने पोस्ट पार्टम हुआ इस मामले में चंदन नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के आरोपियों का पता लगाया जा रहा है आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बावजूद भी पुलिस कमिश्नरी का बदमाशों पर कोई खौफ नहीं है बदमाशों के मकान तोड़ने से लेकर पुलिस द्वारा हर कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है इंदौर का नाइट कलर भी अपराध को बढ़ाने में बड़ा रोल अदा कर रहा है रात में शराब में मदहोश होकर युवक हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं इंदौर में 1 महीने में एक के बाद एक कई हत्याएं हो रही है लेकिन इसे रोक पाने में पुलिस कमिश्नर सिस्टम पूरी तरह से विफल नजर आ रहा है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”855308916″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews