Indore News : शासकीय सेवक को चुनाव प्रचार करना पड़ा भारी, निलंबित

Indore News : शासकीय सेवक को चुनाव प्रचार करना पड़ा भारी, निलंबित

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। शासकीय सेवकों को शासन द्वारा निर्धारित आचरण संहिता का पालन करना बहुत आवश्यक है, ऐसे में चुनावों के दौरान प्रभावी आदर्श आचरण संहिता का पालन करना बहुत आवश्यक हो जाता है , बावजूद इसके बहुत से लापरवाह शासकीय सेवक इसे नजरअंदाज कर देते है जिसकी सजा उन्हें निलंबन (government servant suspended) के रूप में मिलती है।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (Indore Collector Manish Singh) ने भी एक ऐसे ही अनुशासनहीन शासकीय सेवक को निलंबित कर दिया। इंदौर कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति विभाग अंतर्गत आने वाले गुरुकुलम आवासीय विद्यालय मोरोद में माध्यमिक पदस्थ शिक्षक सुरेश यादव को कलेक्टर के आदेश पर निलंबित (government teacher suspended)  कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें – भिंड : पत्नी का प्रचार करना पंचायत सचिव को पड़ा महंगा, हुए निलंबित

निलंबन आदेश में कहा गया है कि शासकीय सेवक होते में हुए भी एक राजनीतिक दल से सम्बन्ध रखना और निरंकुशता से सोशल मीडिया पर पार्टी विशेष के सम्बन्ध में टिप्पणी करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews