Indore News: संस्था समृद्ध की सराहनीय पहल, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए शहर में “नशा मुक्ति अभियान” शुरू

Indore News: संस्था समृद्ध की सराहनीय पहल, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए शहर में “नशा मुक्ति अभियान” शुरू

Indore News: युवा पीढ़ी को बचाने के लिए संस्था समृद्ध द्वारा शहर में नशा मुक्ति अभियान शुरू किया गया है। संस्था द्वारा पूरे शहरभर में लगातार अभियान चलाया जाएगा। वार्ड 13 के संगम नगर से इसकी शुरुआती हो चुकी है। पुलिस एडिशनल डीसीपी और रहवासियों के साथ आज संवाद का आयोजन भी किया गया।  संवाद में रहवासियों ने नशे मुक्ति सहित कई मुद्दों पर पुलिस एडिशनल डीसीपी जयबीर सिंह भदौरिया को सुझाव दिए।

संस्था समृद्ध के अध्यक्ष ने कहा

संस्था समृद्ध के अध्यक्ष युवा समाजसेवी लक्की अवस्थी ने बताया कि, “आने वाली युवा पीढ़ी नशे से मुक्त रहें और इंदौर नशा मुक्त शहर बने इसके लिए संस्था समृद्ध ने सराहनीय पहल करते हुए इसके लिए नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत संगम नगर में आयोजित बैठक से की है, इस अभियान को लगातार पूरे शहर भर में वार्ड स्तर पर भी चलाया जाएगा, इसमें रहवासियों को जागृत किया जाएगा। अगर आपके कॉलोनी या क्षेत्र में कोई अवैध गतिविधि या नशा बिक रहा हो तो तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस थाना को दी जाए, जिससे उस क्षेत्र में नशा बिकना बंद हो जाए। संस्था के साथ शहर के वरिष्ठजन और समाजसेवी भी मिलकर नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर इसे जन-जन तक पहुंचाएंगे। संस्था युवाओं को प्रेरित करेगी कि वह नशे से दूर हो और रोज योगा व्यायाम करें स्पोर्ट्स गतिविधियों में सम्मिलित हो।”

एडिशनल डीसीपी बोले

संस्था द्वारा संगम नगर में पुलिस एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदोरिया की उपस्थिति में संवाद आयोजित किया गया। जिसमें रहवासियों और समाजसेवियों ने संगम नगर क्षेत्र में लगातार नशाखोरी से बढ़ती चोरी की घटनाओं और तेजी से बिकते नशीली पदार्थ सहित कई समस्याओं को लेकर पुलिस एडिशनल डीसीपी को सुझाव दिए। इसको लेकर पुलिस एडिशनल डीसीपी जयवीरसिंह भदौरिया ने कहा कि, “हम युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं, रहवासियों ने जो महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं हम उस पर कार्य करेंगे, संगम नगर में पैदल मार्च होगा जिसका शेड्यूल बनेगा, कालोनियों में मूवमेंट होगा, कॉलोनियों के हर घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना चाहिए, जिससे सभी पर नजर रखी जाए।”

कार्यक्रम के दौरान ये लोग मौजूद रहें

संस्था अध्यक्ष लकी अवस्थी के साथ-साथ रहवासियों ने भी जन सहयोग से संगम नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही। एडिशनल डीसीपी भदोरिया का संस्था अध्यक्ष लक्की अवस्थी और रहवासियों ने हार फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर संगम नगर में आयोजित संवाद में पार्षद पराग कुशल, राजेंद्र चीडवाल, गोविंद पवार, अर्जुन छेत्री, वीर सिंह यादव, एसएन मिश्रा, प्रभाकर कोहैकर, डॉ.जांगड़े एसएन मिश्रा, अमित शुक्ला, शक्ति रघुवंशी, प्रवीण गुप्ता, अरविंद गुप्ता,  प्रफुल्ल कुलश्रेष्ठ ,सौरव राठौर, बबलू जोधा, शिवम योगी, अशोक मनावत, बंटी ठाकुर, सचिन दुबे नीरज तेलंग, बबलू यादव, रोनक अवस्थी, दुर्गेश अवस्थी, समृद्ध अवस्थी सहित अन्य मौजूद रहे।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews