Indore News : नगर निगम बिल घोटाले पर कांग्रेस का गुस्सा, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पुलिस ने ज्ञापन लेते हुए बताया कि पुलिस मामले पर पूरी तरह से कार्रवाई कर रही है। और बताए गए जिनकी की भी संलिप्त पाई जाएगी तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
indore news

Indore News : इंदौर नगर निगम में पिछले दिनों घोटाले का शोर सुनाई दे रहा है। जिसमें अभी लगभग 200 करोड़ के घोटाले का लेखा-जोखा सामने आ चुका है। कार्रवाई के दौरान पुलिस अभी तक लगभग 12 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी है। वही इस पूरे मामले में कई अधिकारियों के भी नाम सामने आए और सामने आए नामों को लेकर मंगलवार रीगल स्थित पुलिस कार्यलय पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर घोटाले के एडिशनल कमिश्नर फाइनेंस का भी नाम भ्रष्टाचार में संलिप्त होना बताया और उन पर भी कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा हैं।

क्या है पूरा मामला

इंदौर नगर निगम में घोटाले के तार लगातार बड़े-बड़े अधिकारियों से जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले पूर्व दो बड़े नाम भी इस पूरे मामले में संलिप्त होते दिखे थे। आज कांग्रेस ने एक बड़ा प्रदर्शन करते हुए एडिशनल कमिश्नर फाइनेंस वीरभद्र शर्मा का भी नाम पूरे मामले में जोड़ने की बात कही और साथ ही ज्ञापन सौंपकर एडिशनल कमिश्नर फाइनेंस पर कार्रवाई करने की बात कही। बता दें कि इस पूरे मामले में कार्रवाई लगातार जारी है। नगर निगम में हुए घोटाले में लगभग एक दर्जन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और घोटाले के मास्टरमाइंड बताने वाले अभय राठौर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है।

[dgv_vimeo_video id=”956501736″]

[dgv_vimeo_video id=”956502046″]

एडिशनल डीसीपी राम सनेही मिश्रा ने बताया कि वहीं पुलिस ने ज्ञापन लेते हुए बताया कि पुलिस मामले पर पूरी तरह से कार्रवाई कर रही है। और बताए गए जिनकी की भी संलिप्त पाई जाएगी तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”956502304″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews