Indore News : वोटिंग के बाद कांग्रेस नेता के यहां हुआ हमला, मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हमला करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
indore police

Indore News : इंदौर के परदेशी पुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर स्थित एक पोलिंग बूथ पर बाहर लगी टेबल पर बैठे कुछ लोगों में मतदान के दौरान कहा सुनी हुई और मौखिक विवाद भी हुआ। हालांकि मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के चलते उस वक्त में विवाद समाप्त कर दिया गया। लेकिन देर शाम विवाद करने वाले कुछ लोगों ने फरियादी के घर पर सामूहिक हमला करते हुए पत्थर चलाएं व मारपीट की। फरियादी की शिकायत पर परदेसी पुरा थाने में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

निर्दलीय उम्मीदवार की टेबल पर नाश्ता पहुंचाने गए फरियादी को बीच बचाव करना भारी पड़ गया। दरअसल नंदा नगर स्थित पोलिंग बूथ पर बाहर लगी टेबल पर बैठे व्यक्ति से हो रहे विवाद में बड़ा रूप ले लिया। घटना की शुरुआत के मौके पर मौजूद अधिकारियों के चलते अंत तक भी पहुंच गई थी। लेकिन देर शाम 25 से 30 लोगों ने विनोद यादव बब्बू के ऑफिस पर हमला बोलते हुए जमकर हंगामा किया। अचानक हुए हमले में हमलावरों ने जो सामने आया उसको अपना निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में दरवाजे पर पत्थर मारते हमलावर नजर आ रहे हैं। पूरे मामले को लेकर फरियादी विनोद यादव बब्बू द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हमला करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”945883779″]

मीडिया से बात करते हुए फरियादी ने भाजपा के कुछ नेताओं के नाम मीडिया को बताएं लेकिन फिलहाल पुलिस सामने आई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। आपको बता दें कि विनोद यादव बब्बू पूर्व में कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्षद का चुनाव इसी जगह से लड़ चुके हैं। घटना में एक बच्ची को मामूली चोटे आई हैं। जिसका जिक्र फरियादी और पुलिस के अधिकारी ने भी किया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”945883480″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews