
Indore News : कांग्रेस नेताओं ने आज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पर कटोरा लेकर प्रदर्शन किया, नेताओं का आरोप है विश्वविद्यालय भिखारी हो गया है इसीलिए पांच लाख के जुर्माने की जगह 1 लाख के जुर्माने के चैक को चुपचाप रख लिया, कांग्रेस इस अनियमितता को स्वीकार नहीं करेगी।
अक्षय बम के कॉलेज पर DAVV मेहरबान, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
दरअसल ये मामला अक्षय बम के कॉलेज से जुड़ा है, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा पिछले दिनों संचालित की गई परीक्षा में एमबीए के पेपर लीक कांड में आइडियलिक कॉलेज को दोषी करार दिया गया था, कार्य परिषद की बैठक में कॉलेज पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था लेकिन 5 लाख रुपए जुर्माने में एक लाख की राशि कॉलेज द्वारा विश्वविद्यालय को पहुंचाई गई जो कि विश्वविद्यालय ने स्वीकार कर ली , कांग्रेस इसका ही विरोध कर रही है।
कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ता विश्व विद्यालय पहुंचे उनके हाथ में थे कटोरे थे और वे नारे लग आरहे थे दे दाता के नाम तुझको अक्षय रखे …मीडिया से बात करते हुए विवेक खंडेलवाल ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे में अक्षय बम से जुर्माने की राशि 5 लाख रुपए नहीं वसूली और उस पर एफआईआर नहीं कराई गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
विश्वविद्यालय का कहना हमने 1 लाख का चैक वापस कर दिया
उधर कांग्रेस नेताओं के आरोपों के सवाल पर विश्वविद्यालय के DCDC राजीव दीक्षित ने कहा कि आइडियलिक कॉलेज पर कार्यपरिषद ने पांच लाख का जुर्माना लगाया गया था, उनके यहाँ से 1 लाख रुपये का चैक आया था जिसे कल 31 जुलाई को ही वापस कर दिया गया है, हमने कांग्रेस नेताओं को बता दिया है, हम ये भी पता कर रहे हैं कि किसने चैक स्वीकार किया।
[dgv_vimeo_video id=”993363798″]
[dgv_vimeo_video id=”993364011″]
[dgv_vimeo_video id=”993364187″]
[dgv_vimeo_video id=”993364596″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

