Indore News: बजरंग दल-RSS के खिलाफ “भगवा लव ट्रैप” के विवादित पर्चे वितरित, FIR दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

Indore News: बजरंग दल-RSS के खिलाफ “भगवा लव ट्रैप” के विवादित पर्चे वितरित, FIR दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

Indore News: इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में मस्जिद के पास विवादित पर्चे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वितरित किए जा रहे थे। जिसमें बजरंग दल और आरएसएस पर कई आरोप लगाए गए हैं। जब इस पूरे मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठन को लगी तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाया है। पुलिस ने हिंदूवादी संगठन से जुड़ी हुई एक महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

इंदौर के डीसीपी आरके सिंह के कथानुसार यह मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में आरएसएस से जुड़ी हुई एक महिला ने अज्ञात वर्ग विशेष के लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। महिला ने एक पर्चा भी पुलिस को सौंपा है, उस पर्चे में आरएसएस और बजरंग दल से जुड़े हुए लोगों को काफिर बताया है। साथ ही पर्चे में कई तरह के आरोप भी आरएसएस और बजरंग दल जैसे संगठनों पर लगाए गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”829843306″]

पर्चे में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि “हर साल 1000000 मुस्लिम लड़कियों को काफिर बरगला कर उनकी इज्जत के साथ खेल रहे हैं। अकेले अमरावती की 800 से ज्यादा मुस्लिम लड़कियां मुर्तद हो चुकी है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से यह लोग मुस्लिम युवतियों को फंसा रहे हैं और दोस्ती कर उन्हें भगा कर ले जा रहे हैं। ऐसे काफिरों से मुस्लिम युवतियों और महिला सचेत रहे। पर्चे में यह भी लिखा है कि “तू भगवा लव ट्रैप में ना फंसना, थोड़े दिनों की झूठी खुशी तोहफे और पैसों के लालच में आकर अपनी दुनिया और इज्जक्त को खराब ना, कर अगर तुझ से कोई गलती हो तो वापस आ जा तेरा भाई तेरी मदद के लिए तैयार है।अल्लाह तेरे इमान इज्जत और आबरू की हिफाजत करें। आमीन।”

पर्चे को को विभिन्न क्षेत्रों में बांटा जा रहा है और इसी के कारण जब इस पूरे मामले की जानकारी आरएसएस से जुड़ी महिला को लगी तो उसने पूरे मामले की शिकायत रावजी बाजार पुलिस को की। और अज्ञात 8 से 10 लोगों के खिलाफ धारा 153 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। तो वहीं इस पर्चे को विभिन्न मुस्लिम क्षेत्रों की मस्जिदों के बाहर बांटा जा रहा था और पुलिस पूरे मामले के सामने आने के बाद लगातार जांच पड़ताल करने में जुटी है।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews