Indore News : पार्षद पति ने नगर कर्मचारी से की अभद्रता, ऑडियो वायरल

Indore News : पार्षद पति ने नगर कर्मचारी से की अभद्रता, ऑडियो वायरल

Indore News : इंदौर नगर निगम में पार्षद पति के अभद्रता का एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें पार्षद पति अपशब्द कहते सुने जा सकते है मामला इंदौर के वार्ड नंबर 60 का है जहां पार्षद पति अंसाफ अंसारी इलाके में सफाई से नाखुश होकर नगर निगम कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हुए सुनाई दिए ऑडियो वायरल होने के बाद नगर निगम के कर्मचारी एकजुट होकर निगम कमिश्नर से मिलने पहुंचे जहां पर निगम कमिश्नर ने कहा कि संबंधित जो भी कार्रवाई की जाएगी नगर निगम कर्मचारियों की नाराजगी के बाद नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे नगर निगम कर्मचारियों के साथ बात करने पहुंचे और उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की कोई अभद्रता किसी पार्षद पति ने की है तो उसे बैठकर हम सुलझा सकते है।

यह है मामला

दरअसल, कुछ दिनों पहले देशभर में ईद का त्यौहार मनाया गया जहां पर अंसाफ अंसारी मुस्लिम बस्ती के पार्षद पति है सफाई को लेकर उन्होंने सफाई दरोगा और उनके वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई लेकिन अंसाफ अंसारी इतने गुस्से में आ गए कि वह फोन पर ही गाली गलौज और मारपीट की धमकी देते हुए सुनाई दिए नगर निगम कर्मचारियों द्वारा अभद्रता की शिकायत निगम कमिश्नर से की गई है और इसको लेकर जल्द वह कोई ठोस कदम उठाने की बात कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”841888785″]

निगम कर्मचारी का कहना था कि पार्षद पति द्वारा पहले भी कई बार इस तरह से अभद्रता कई लोगों के साथ की गई है लेकिन जहां ईद के चलते वार्ड में सुबह से शाम तक नंबरों से कचरा उठाया जा रहा था और लगातार सफाई की जा रही थी उसके बावजूद भी पार्षद पति द्वारा इस तरह की अभद्रता कहीं ना कहीं गलत है जिसकी शिकायत सभी कर्मचारी नगर निगम आयुक्त से कर चुके हैं। पार्षद पति द्वारा सीधे अभद्रता के मामले में इंदौर के सेंटर कोतवाली थाने में कर्मचारियों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”841888397″]

[dgv_vimeo_video id=”841890725″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews