
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्टायपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज और डेंटल मेडिकल कॉलेज के इंटर्नशिप करने वाले छात्रों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार अस्पताल के मुख्य द्वार पर तकरीबन 500 इंटर्नशिप करने वाले छात्रों ने अपने इंटर्नशिप बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए एक रैली निकाली और हाल ही में मिलने वाला 450 रुपए पेमेंट को बढ़ाकर ₹1000 करने की मांग मीडिया के सामने कही।
क्या है पूरा मामला
जुलाई की 6 तारीख को उपमुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे तब हमने लिखित ज्ञापन देते हुए अपनी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाए थे। कि मिलने वाला स्टायपेंड कम है और हमें ₹450 रोजाना से बढ़कर ₹1000 रोजाना दिया जाए, यह कहना है 2019 बैच के इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थी का कुल मिलाकर स्टायपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन का सहारा लिया है और छात्रों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर इकट्ठा होने के बाद एक रैली के रूप में एम वाय से निकलकर गीता भवन चौराहे तक नारेबाजी की और फिर लौटकर अस्पताल पहुंचे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”991500667″]
मीडिया से बात करते हुए छात्रों ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं की जाती हैं तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”991502768″]
[dgv_vimeo_video id=”991565416″]
