डीएफओ ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, साथ ही पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन ओर कुछ दस्तावेज बरामद किए है जिनको जांच के लिए भेजा दिया है।
indore dfo

Indore News : मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने सरकारी बंगले में फांसी पर लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम को उनका शव उनके सरकारी बंगले पर मिला है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, फांसी लगाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

बता दें कि वन विभाग के डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने शासकीय बंगले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव शासकीय आवास में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। जिसमें प्रारंभिक जांच के अनुसार, फांसी लगाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

जांच के लिए भेजे मोबाइल फोन ओर कुछ दस्तावेज

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मृतक के मोबाइल मौके से जप्त किए जिसकी जांच कराई जाएगी। पुलिस इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। आपको बता दे की मृतक की पत्नी शिक्षा विभाग में पदस्थ थी पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन ओर कुछ दस्तावेज बरामद किए है जिनको जांच के लिए भेजा दिया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1039005679″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews