
Indore News : इंदौर में अवैध हथियारों के साथ बदमाशों के द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाकर नुमाइश करना पुलिस के लिए सर दर्द बन गया है, जिसमे सोशल मीडिया पर लगातार हथियारों के साथ बदमाश वीडियो अपलोड कर पुलिस को चुनौती दे रहे है। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने इस तरह के मामले कम होने की बात मीडिया से कही है।
यह है पूरा मामला
अवैध हथियारों की सोशल मीडिया पर नुमाइश करने वालों पर अब क्राइम ब्रांच लगातार कार्रवाई करता नजर आ रहा है, जहाँ सोशल मीडिया पर धारदार हथियार से केक काटते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी भी पुलिस ने कर ली है, तो वही जूनी इंदौर क्षेत्र में भी सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए दो बदमाश नजर आ रहे हैं, जिसमें तलवार के साथ यह वीडियो इंदौर का बताया जा रहा है, हालांकि क्राइम ब्रांच पुलिस इस वीडियो को लेकर आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कहती नजर आ रही है।
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर जन्मदिन का केक काटते हुए या फिर खुशियों मानते हैं के दौरान हाथों में अवैध शस्त्र लेकर उसको वायरल करने वाले सोशल मीडिया साइट पर इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच की पहली नजर बनी हुई है उम्मीद की जा सकती है कि जा रही कार्रवाई के बाद इस तरह के मामलों में एक बार फिर कमी देखी जाएगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”887235438″]
