
Indore News : विवेकानंद स्कूल के पास 2 छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद गुस्साए छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकूबाजी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने चाकू चलाने वाले छात्र को पकड़ा और घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के मुताबिक तुकोगंज इलाके में 2 छात्रों के बीच किसी विवाद के बाद एक छात्र ने दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया पुलिस तुकोगंज थाना ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया तो वहीं घटना कार्य करने वाले को हिरासत में लिया है अब विवाद किस बात को लेकर था और क्या हालात बने जिसमें चाकू चले इसकी जानकारी तो पकड़े गए छात्रों से पूछने के बाद सामने आएगी और पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।
बहरहाल स्कूल के बाहर छात्रों का लड़ना और छात्र के द्वारा छात्र को चाकू से घायल करने की वजह फिलहाल अज्ञात है लेकिन जल्द ही पुलिस इस बात से पर्दा उठाएगी के क्या कारण था कि स्कूली छात्रों में चाकू चले जिसमें 1 छात्र घायल भी हुआ जिसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
[dgv_vimeo_video id=”849477634″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

