
Indore News : इंदौर शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो पक्षों जमकर विवाद हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने हाथों में तलवार लहराते हुए दूसरे पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस का इस मामले को लेकर कहना है कि वीडियो में नजर आने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है।
खजराना थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला खजराना थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी का है। जब यह घटना हुई तो आसपास के परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल, पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही है। इसे लेकर थाना प्रभारी उमराव सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर एक व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। जिसका नाम आकाश लोहिया बताया जा रहा है। जिसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश भी दी जा रही है।
पुलिस की तलाश जारी
इसके साथ ही मीडिया को आगे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि घटना किस प्रकार की है। इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है क्योंकि घटना में कोई भी फरियादी अभी तक थाने में उपस्थित नहीं हुआ है, लेकिन घटना में शामिल आरोपियों पर कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम की मदद से जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।
[dgv_vimeo_video id=”915490674″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

