Indore News : चलते रिक्शा में ड्राइवर को लगाया इंजेक्शन, तबीयत बिगड़ी, मामला दर्ज

पीड़ित का अस्पताल में उपचार चल रहा है पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लगाए गए इंजेक्शन की जांच की जा रही है कौनसा है इंजेक्शन है।
indore news

Indore News : इंदौर शहर में आए दिन कई ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जो पीड़ित व्यक्ति के समझ नहीं आती है और घटना घट जाती है चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां ऑटो चालक को एक इंजेक्शन लगाया गया इसके बाद उसको उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं उत्पन्न हो गई, जिसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार चल रहा है पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि शहर में एक ताजा मामला चंदननगर क्षेत्र में घटित हुआ है, ऑटो चालक के रिक्शा में सवारी के रूप में दो व्यक्ति बैठते हैं और पीछे से इंजेक्शन लगाकर भाग गए , कुछ देर बाद व्यक्ति को इंजेक्शन लगने की वजह से तकलीफ उत्पन्न होती है और तबियत बिगड़ने लगती है जिससे उसकी उल्टियां और दस्त होने लगते हैं, जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।

पूरे मामले में पुलिस का कहना है, पीड़ित व्यक्ति ने एक शिकायत दर्ज कराई है कल शाम ऑटो में दो व्यक्ति बैठते है और पीछे इंजेक्शन जैसा लगाते हैं जिसके बाद मेरी तबीयत बिगड़ने लगती है और उल्टी दस्त शुरू हो जाते हैं। अस्पताल में उपचार चल रहा है दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लगाए गए इंजेक्शन की जांच की जा रही है कौनसा है इंजेक्शन है।

एसीपी शिवेंद्र जोशी के अनुसार पीड़ित अस्पताल में भर्ती किया गया था और संभवत आज उसकी छुट्टी भी हो जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”992131304″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews