Indore News : लोन दिलाने के नाम पर विदेशी नागरिकों को लगा रहे थे चपत, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद और भी कई खुलासे हो सकते है।
indore news

Indore News : इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने दो ऐसे जालसाजों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो कि विदेशी नागरिकों के साथ लोन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दे चुके है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, इंदौर की लसुडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल किंग इन के सामने सर्विस रोड पर बाम्बे हॉस्पिटल के पास दो व्यक्ति ऑनलाइन कॉलिंग के माध्यम से विदेश के नागरिकों से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं। वही पुलिस द्वारा तुरंत एक टीम गठित कर दो लोगों को पकड़ कर पूछताछ की तो दोनो ने अपना नाम अजय तोमर और मोहन गुजरात का होना बताया, मोबाइल चेक करने पर पता चला की मोबाइल के माध्यम से गूगल वॉइस एप के जरिए संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिकों को लोन दिलाने के नाम पर बिट पे एप्लीकेशन के माध्यम से उनसे धोखाधड़ी कर विदेशी मुद्रा डॉलर्स अवैध रूप से प्राप्त कर रहे हैं। इस संबंध में दोनों आरोपियों के पास से चार मोबाइल जब्त किए गए है।

arrest

पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के रहने वाले दोनों आरोपी इंदौर में अलग-अलग होटल में रहकर घटना को अंजाम दिया करते थे। बहरहाल दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि विदेशी नागरिकों से लाखों रुपये की जालसाजी कर चुके है फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद और भी कई खुलासे हो सकते है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”963051893″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews