Indore News : बुजुर्ग महिला ने बेटे और बहू पर दर्ज कराया केस, लाखों के जेवर और नगदी हड़पने का आरोप

Indore News : बुजुर्ग महिला ने बेटे और बहू पर दर्ज कराया केस, लाखों के जेवर और नगदी हड़पने का आरोप

Indore News : इंदौर की हीरानगर पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की शिकायत और उसके बेटे और बहू के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है।

यह है मामला

बता दें कि शिकायत करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि बेटे बहू ने उसे झांसे में लेकर लाखो रुपय के गहने और नगदी ले लिए और बाद गहने गिरवी रख कर उस पर लोन उठा लिया। हीरानगर थाने में फरियादी माया निवासी सुखलिया की शिकायत पर आरोपी बालकृष्ण और उसकी पत्नी प्रतिभा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

फरियादी माया ने पुलिस को बताया कि 5 साल पहले उनके पति का निधन हो गया है। उसके बाद बेटे बहू ने आकर उनको अपने साथ रखने की बात कही और बहाना बनाकर उनके जेवर लेकर चले गए। वह जेवर लाखो रुपय के थे। करीब साल भर बाद पीड़ित महिला ने अपनी बहू से जेवर मांगे तो उसने बताया कि उसे गिरवी रखकर लोन ले लिया है अब तक ना तो जेवर दिए ना ही नगद रुपये वापस दिए है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”846560350″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews