Indore News : नगर निगम अपर आयुक्त के PA के घर EOW का छापा

Indore News : नगर निगम अपर आयुक्त के PA के घर EOW का छापा

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर नगर निगम की अपर आयुक्त के निज सहायक (पीए, PA ) EOW की टीम ने आज छापामार कार्रवाई की है। EOW टीम को पीए मुकेश पांडे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी।

EOW इंदौर पुलिस टीम (Indore EOW Police)  को नगर निगम दरोगा एवं और अपर आयुक्त भाव्या मित्तल के निज सहायक (पीए, PA)  मुकेश पांडे के खिलाफ शिकायती आवेदन मिला था। आवेदन में मुकेश पांडे पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया था।

ये भी पढ़ें – EOW का एक्शन : 20,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

आवेदन की जाँच के बाद EOW इंदौर पुलिस की टीम ने मुकेश पांडे के अवंतिका नगर स्थित घर, स्कूल और ऑफिस में मारा , ऑफिस में ताला बंद था जिसे तोड़ा गया और कई दस्तावेज जब्त किये गए।  EOW को मुकेश पांडे के घर से सम्पतियों के दस्तावेज, सोने चांदी के जेवर मिले हैं जिसकी जांच पड़ताल जारी है।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : सपा हुई साफ, बसपा हुई हाफ, भाजपा के कुनबे में बढ़े तीन सदस्य

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews