Indore News: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में होगी ‘जैन अध्ययन केंद्र’ की स्थापना, विष्णुदत्त शर्मा ने जताया पीएम मोदी का आभार, कही ये बात

indore news davv jain study centre

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) में 25 करोड़ की लागत से ‘जैन अध्ययन केंद्र (Jain Study Centre)’ की स्थापना होगी। “जैन अध्ययन केंद्र” के जरिए देशभर में जैन धर्म की संस्कृति एवं धरोहर के संरक्षण-संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। इस सौगत के लिए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आभार व्यक्त किया है।

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ‘‘विरासत से विकास और विरासत से संवर्धन‘‘ का कार्य कर रही है। पीएम मोदी नेतृत्व में देश में धर्म और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य लगातार किया जा रहा है। इंदौर के विश्वविद्यालय में “जैन अध्ययन केंद्र” के साथ गुजरात विश्वविद्यालय में 40 करोड़ की लागत से ‘‘जैन पांडुलिपि विज्ञान केंद्र‘‘ स्थापित करने का निर्णय ऐतिहासिक कार्य है। इन केंद्रों के माध्यम से जैन दर्शन के विकास, पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण के माध्यम से भाषा के संरक्षण, सामुदायिक जनसंपर्क को प्रोत्साहन तथा जैन धर्म की अपभ्रंश और प्राकृत भाषा के विकास के लिए शिक्षण सहायता मिलेगी।”

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी विरासत से विकास और विरासत से संवर्धन का कार्य कर रहे हैं।” प्रधानमंत्री जी की पंच प्रण से प्रेरणा कर इन दोनों केंद्रों की स्थापना का निर्णय लिया गया है। मुझे पूरा विश्ववास है कि ये दोनों केंद्र ‘विरासत भी, विकास भी’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में भूमिका महत्वपूर्ण निभाएंगे।”

indore news davv jain study centre

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews