Indore News : ससुर व जेठ ने बहु के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Indore News : ससुर व जेठ ने बहु के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Indore News : इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में अपने ही घर मे बेहद शर्मनाक दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति को भी बुरे काम का साथ देने के मामले में आरोपी बनाया है पुलिस ने जेठ और ससुर को गिरफ्तार कर आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

यह है मामला

इंदौर की राजेन्द्र नगर पुलिस को पीड़ित महिला ने शिकायत की थी कि घर में रहने वाले जेठ और मेरे ससुर ने मेरे साथ दुष्कर्म किया है वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से मेरे साथ मेरे ससुर और जेठ शारीरिक शोषण कर रहे थे जिसके कारण कुछ समय पहले जहर खा कर आत्म हत्या करने की कोशिश भी थी ताकि मेरे ससुराल की बदनामी ना हो बहरहाल पुलिस ने जेठ और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है वही पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के पति को भी आरोपी बनाया है जिसकी तलाश की जा रही है।

थाना क्षेत्र में हुई शर्मनाक हरकत को पीड़िता ने अपने परिवार की बदनामी ना हो इस कारण काफी दिनों तक होने वाले शारीरिक शोषण अत्याचार को सहती रही अंततः महिला के सब्र का बांध टूटा हुआ पुलिस की शरण में जा पहुंची महिला ने अपने साथ हुए पूरे काम की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”842869112″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews