Indore News : नगर निगम कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

Indore News : नगर निगम कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

Indore News : राज्य शासन ने अपराध करने वालों और कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है, इसी आदेश का पालन करते हुए इंदौर पुलिस ने एक पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, दोनों पर नगर निगम कर्मचारी के साथ मारपीट करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप हैं।

इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र स्थित कर्बला मैदान पर मुहर्रम के मेले को लेकर तैयारियां चल रही हैं जहां नगर निगम कर्मचारी मैदान में छोटी-छोटी झाड़ियों की कटाई कर रहे थे लेकिन कर्बला मैदान में फूल की दुकान लगाने वाले पिता-पुत्र ने निगम कर्मचारी से विवाद करते हुए उनकी पिटाई कर दी थी इस विवाद ने काफी तूल पकड़ा था जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने थाने का घेराव भी किया था तब जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

डीसीपी इंदौर आर के सिंह ने बताया कि कर्बला मैदान में काम करते समय निगम कर्मचारी से फूल की दुकान लगाने वाले पिता-पुत्र ने विवाद किया था, विवाद के चलते दोनों ने  नगर निगम कर्मचारी की पिटाई कर दी, निगम कर्मी की शिकायत पर  पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली थी आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”848699571″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews